Breaking News

श्री गीता आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोतव का आयोजन भव्य होगा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री गीता आश्रम,भगत सिंह चौक,ओल्ड फरीदाबाद रेलने रोड़ में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।

आश्रम के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के गोस्वामी दीनानाथ शर्मा(सरपरस्त),बृज मोहन शर्मा प्रधान,ऋषि पाल चौहान,घनश्याम आहूजा,चंदन शर्मा,दीना नाथ पुनियानी,जिन्दू राम भाटिया,पंकज आहूजा,पुष्प गेरा,मनोहर लाल नंदवानी,मोहिन्दर सेठी,वसु मित्र सत्यार्थी,विनोद मलिक,शक्ति राज अरोड़ा व हरबंस लाल मखीजा दिन रात एक किए हुए है।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर जबकि विशिष्ट अतिथि बडखल विधायिका सीमा त्रिखा मौजूद रहेगी। 6 तारीख को शाम 6 बजे भजन संध्या प्रस्तुतिकर्ता हरीश गवाला(मुबई) होगें। उन्होनें बताया कि भगवान कृष्ण की बड़ी मूर्ति को कुछ इस प्रकार तैयार किया जा रहा है मानों साक्षात भगवान धरती पर उतर आए हो।

इसके अलावा अन्य सुन्दर सुन्दर झांकियां होगीं जो लोगों को अपनी और आर्कषित करेगीं। इस कार्यक्रम को कुछ इस तरह किया जाए ताकि हजारों की तादाद में आने वाले भक्त चाहे वे किसी भी धर्म अथवा संप्रदाय के हो यहां आकर भाव विभोर हो जाएं। आश्रम के चारों और रंग-बिरंगी लाईटे लगाई गई है जोकि रात में आने वाले भक्तों को पूरा भक्तिमय रस में भाव विभोर कर देगी।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

हरियाणा में इनेलो के पक्ष में हो रहा बदलाव:श्याम सिंह राणा

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय एवं इनैलो के राष्ट्रीय …