Breaking News
90d9ed7e 4c6b 4bee bfca c18428725ad1

पूर्व उद्योग मंत्री के कार्यालय से शुरू हुई नमो तीर्थ यात्रा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट90d9ed7e 4c6b 4bee bfca c18428725ad1

फरीदाबाद:साथियों कल रात पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अपने कार्यालय सागर सिनेमा से नमो तीर्थ यात्रा की शुरुआत करते हुए अयोध्या धाम के लिए पहली बस भेजनें की शुरुआत की जिसको झंडी दिखा रवाना करने के लिए स्वयं विश्व हिन्दू परिषद के अंतराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार पहुंचे व साथ में विहिप के ही ऑल इंडिया के कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सेकड़ो लोगों ने फूल मालाओ और पटका पहनाकर विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार का स्वागत किया। आपको यहां ये भी बता दें की पूर्व मंत्री विपुल गोयल पिछले 8 सालो से अलग अलग तीर्थ पर लाखो लोगों कों निशुल्क तीर्थ करवा चुके हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने विहिप के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की और कहा की आज प्रभु राम मंदिर का जो ऐतिहासिक मंदिर बनने जा रहा हैं उससे हर भारतवासी गौरवान्वित हैं क्योंकि बरसो से तप करते करते लाखो लोगों ने इसमें अपना बलिदान दिया हैं और आज हर रामभक्त खुश हैं की हम सभी उस सपने कों अपनी आंखों से पूरा होते देख रहे हैं।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने आगे कहा की साथियों ये मंदिर बनने का सपना तब साकार हुआ हैं जब आपकी और हमारी चुनी हुई भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश का नेतृत्व ऐसे व्यक्तित्व के हाथो में हैं जिन्होंने अनगिनत ऐसे काम करके दिखा दिए जो एक सपना हुआ करते थे फिर वो राम मंदिर का निर्माण हों,पावागढ़ श्री कलिका मंदिर का पुनःनिर्माण, केदारनाथ का जीर्णोद्धार, सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार, पौराणिक मंदिर गोपुरम का जीर्णोद्धार,काशी विश्वनाथ कारिडोर का निर्माण,बद्रीनाथ का विकास अयोध्या मंदिर का निर्माण,द्वारकाधीश मंदिर का जीर्णोद्धार हों या उज्जैन का महाकाल मंदिर का जीर्णोद्धार हों।

इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की राम मंदिर के लिए चले बहुत आंदोलन हुए लेकिन एक संकल्प था की राम मंदिर बनाना है और आज उन सभी के त्याग,बलिदान और संघर्ष से ये स्वप्न साकार हो रहा है। उन्होंने सभी अयोध्या जाने वाले राम भक्तों को मंगल कामना देते हुए कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली हैं जो राम लला के दर्शन के लिए वो जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा की जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम सबके हैं इसी तर्ज पर ये मंदिर सभी के सहयोग से मर्यादा पूर्वक बन रहा हैं। उन्होंने आगे बताया की राम मंदिर निर्माण में 65 करोड़ लोगों ने अपना सहयोग किया हैं।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मंच से उन सब लोगों को नमन किया जिन्होंने राम मंदिर के लिए तप किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने महंत अवैद्यनाथ महाराज, जगद्गुरु रामभद्राचार्य,अशोक सिंघल,स्वामी वामदेव
महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के अलावा उन सभी संतो का जिक्र कर उनका धन्यवाद किया जो मंदिर के निर्माण के लिए संघर्षशील थे।

इससे पहले कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व मंत्री विपुल गोयल कों पगड़ी बांधकर सम्मानित किया और विहिप के अंतराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष का पटका व प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता का फूल मालाओ और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस मोके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार व सभी विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों के बारे में कहा की विहिप द्वारा देश-विदेश में आज 5703 केंद्रों के माध्यम से हिंदू हित में कार्य किया जा रहा है और एक अलख जगाई जा रही हैं जिससे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत कों हिन्दू राष्ट्र बनाने का सपना जल्द साकार होगा।

पूर्व मंत्री ने क्षेत्र की जनता को संदेश दिया कि हर घर से अब सभी बुजुर्गों को तीर्थ कराया जायेगा, जिससे किसी भी तीर्थ पर जाने का दिल हों कार्यालय पर नाम दर्ज करवाए जबकि आने जाने का सब खर्च निःशुल्क रहेगा। पूर्व मंत्री ने बताया की हर सप्ताह अयोध्या के लिए बस भेजी जाएगी। इस कार्यक्रम में सेकड़ो कार्यकर्ताओ के अलावा शहर के मोजीज लोग व पत्रकारों के अलावा विश्व हिन्दू परिषद की जिला कार्यकारिणी के लोग,महिलाओ की टीम के अलावा यमुना रक्षक दल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *