Breaking News
e3872eb1 9ce3 4ddf b15b 03d0943047d3

कांग्रेस भाजपा छोड़कर आप में शामिल हो रहे है लोग:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टe3872eb1 9ce3 4ddf b15b 03d0943047d3

फरीदाबाद:दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी जनता को जिस तरह से हर तरह की सुख सुविधा दे रही है उसे देखकर हरियाणा में आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों की लाइन लग गई है ।

यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने अपने आम आदमी पार्टी के फरीदाबाद कार्यालय पर लातूर प्रधान,विष्णु पंडित,रितेश,सोनू और अमन ठाकुर को आम आदमी पार्टी शामिल करवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के इस कार्यालय पर पिछले 1 साल से 1000 से ज्यादा लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा जिनमे भाजपा कांग्रेस जेजेपी इनेलो के कई नेता भी शामिल हुए। धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि हरियाणा की जनता ने इनेलो भाजपा कांग्रेस सब की सरकार देख लिया।

सभी पार्टियों के नेताओं ने अपना घर भरने का काम किया। आम आदमी पार्टी जनता को हर तरह की सुख सुविधाओं को देकर जनता को खुश रखती है इसलिए दिल्ली और पंजाब के लोगों ने वहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई।

अब हरियाणा की जनता हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि दिल्ली में उच्च कोर्ट की स्वास्थ्य सुविधा जनता को दी जा रही है और फरीदाबाद के सैकड़ो लोग भी बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज दिल्ली में फ्री में करवा रहे हैं।

हरियाणा की जनता को अगर कोई बड़ी बीमारी होती है तो लोगों के घर मकान बिक जा रहे हैं। हरियाणा में स्वास्थ्य की सुविधा बेहद ही खराब है। उन्होंने कहा हरियाणा में पार्टी की सरकार बनते ही शिक्षा और चिकित्सा सुविधा उच्च कोर्ट की की जाएगी।

इस मौके पर प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी प्रवेश मेहता,प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा,जिला सचिव मेहरचंद हरसाना लोकसभा उपाध्यक्ष तेजवंत सिंह बिट्टू,आप नेता वाई के शर्मा,जिला उपाध्यक्ष राम गौर, व्यापार सेल के उपाध्यक्ष सुभाष बघेल,लोकसभा जॉइंट सेक्रेटरी राजा भैया,सुरेंद्र ठाकुर विनोद भडाना,श्यामवीर,विक्रम मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *