Breaking News

तुर्रा नाले के पास सात मोर और दो तीतर मृत मिले

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। कुसम्ही जंगल के तिनकोनिया रेंज के रामगढ़ बीट के ग्राम सभा बहरामपुर अहिरवाती टोला के तुर्रा नाले के किनारे बगीचे मे शुक्रवार को सात मोर और दो तीतर मृत पाए गए हैं।
फारेस्टर आशुतोष तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत पड़े मोर और तीतर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।
इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव से संपर्क करने पर बताया गया कि मृत सात मोर और दो तीतर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु होने की असली वजह का पता चल पायेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *