Breaking News
WhatsApp Image 2025 12 08 at 20.44.19 e7e1e78a

एक युवक द्वारा युवती पर ब्लेड से वार करके चोट पहुंचाने से सम्बन्धित 7 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

मीरजापुर। दिनांक 05.12.2025 को डॉयल यूपी-112 के माध्यम से एक युवती को एक व्यक्ति द्वारा ब्लेड से घायल कर दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके सम्बन्ध में उसके भाई की तहरीर पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-374/2025 धारा 333,351(3),109(1),61 बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

सोमेन बर्मा”वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 04 पुलिस टीमें गठित की गयी। गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः08.12.2025 को उपरोक्त घटना के षड़यत्र में शामिल 07 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया। जिनका विवरण निम्नवत् है

– रूस्तम खाँ पुत्र सरूल्ला, 35 वर्ष निवासी कुरैशनगर रामबाग (अब्दुल का जीजा), शमायरा उर्फ धन्नो पत्नी रूस्तम खाँ, 27 वर्ष निवासी कुरैशनगर रामबाग (अब्दुल की दीदी), गुलाम साबिर उर्फ कल्लू पुत्र गुलाम नबी 35 वर्ष निवासी गौसनगर थाना करैली जनपद प्रयागराज, (अब्दुल का जीजा), शायरा पत्नी गुलाम साबिर उर्फ कल्लू 24 वर्ष निवासी गौसनगर थाना करैली जनपद प्रयागराज, (अब्दुल की दीदी), कल्लू उर्फ निजामुद्दीन पुत्र गुलाम रसूल 48 वर्ष, निवासी कुरैशनगर रामबाग
(अब्दुल का चाचा), मुन्ना उर्फ बदरूद्दीन पुत्र स्व0 गुलाम रसूल 59वर्ष, निवासी कुरैशनगर रामबाग, (अब्दुल का चाचा),
वारिस उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल हबीब 25 वर्ष, निवासी कुरैशनगर रामबाग (अब्दुल का दोस्त)।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …