शव एक सप्ताह पुराना, सड़ हुआ फेंका गया था
मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के छातों पहाड़ी पर दिन बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे पहाड़ी पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा क्षेत्र के छातो पहाड़ी पर ऊपर जंगल में लगभग तीस वर्षीय एक युवक का शव फेंका हुआ मिला। शव की सूचना पर अहरौरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पुलिस शिनाख्त कराने में जुट गई। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना सड़ा हुआ फेंका था।