Breaking News

वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त शर्मा बीजेपी जिला उपाध्यक्ष (किसान मोर्चा) नियुक्त

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं दिग्गज वकील देवदत्त शर्मा को पार्टी के किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

देवदत्त शर्मा मूलतः बल्लभगढ़ के गांव पन्हैड़ा खुर्द के रहने वाले हैं। देवदत्त शर्मा ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद पार्टी कार्यालय पहुंच अपने नवनियुक्त साथियों के साथ एक बैठक कर उनको बधाई दी एवं पार्टी की रीति-नीति का हवाला देते हुए आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को नये कीर्तिमान गढ़ने के लिये प्रोत्साहित भी किया।

इसके साथ ही उन्होंने फरीदाबाद के लोकप्रिय सांसद को तीसरी बार लोकसभा की टिकट देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का भी हार्दिक आभार वयक्त किया।

इस मौके पर उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी,प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा) सुविन्द्रर माढ़ी,जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना,जिला अध्यक्ष (किसान मोर्चा) राजू ठाकुर (जैजू),फरीदाबाद के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,बल्लभगढ़ के लोकप्रिय विधायक एवं हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,अजय गौड़ (पूर्व राजनैतिक सलाहकार-मुख्यमंत्री) एवं पार्टी के समस्त शीर्श नेतृत्व का ह्दय से आभार वयक्त किया और अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाने का नवसंकल्प भी लिया।

इस मौके पर पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी,नवनियुक्त पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मोदी सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए किया काम:कृष्णपाल गुर्जर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस …