Breaking News
WhatsApp Image 2023 05 21 at 4.41.15 PM

गोवध एवं पशु क्रूरता से सम्बन्धित दूसरा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक “संतोष कुमार मिश्रा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-37/2023 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम की विवेचना के क्रम में आज दिनांकः21.05.2023 को उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दूसरे वांछित अभियुक्त नखडू बनवासी पुत्र स्व0फजिहत निवासी तकिया चौकी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । विदित हो कि दिनांकः20.03.2023 को थाना अहरौरा पुलिस बल द्वारा जंगल के रास्ते वध हेतु ले जाये जा रहे 28 राशि गोवंश को बरामद करते हुए एक गो-तस्कर को गिरफ्तार किया गया था ।

WhatsApp Image 2023 05 21 at 4.41.15 PM

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *