Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 22 at 10.14.32 PM

एसडीएम परमजीत चहल को फूटबाल का नोडल अधिकारी बनाया गया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःएसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि फरीदाबाद संसदीय लोकसभा क्षेत्र में आगामी 14,15 व 16 जनवरी 2022 को पुरुषों और महिलाओं के सांसद खेल महोत्सव का आयोजन फरीदाबाद में किया जाएगा। खेल महोत्सव ओपन आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम परमजीत चहल ने आज बुधवार को फूटबाल खेल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से सांसद खेल महोत्सव के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव सांझा किए गए हैं। आपको बता दें सांसद ओपन खेल महोत्सव के सफल संचालन के लिए एडीसी सतबीर मान को ओवर आल इन्चार्ज नियुक्त किया गया है जबकि एचसीएस अधिकारियों को अलग अलग खेलों के नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके साथ अलग अलग अलग खेलों के लिए खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खान पान के लिए सीएसआर पार्टनर भी बनाए गए हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को विशेष महत्व दिया जाएगा। सांसद खेल महोत्सव के लिए सिंगल खिलाड़ी खेल के खिलाड़ियों की इन्ट्री 200/-रुपये और डबल खिलाड़ियों वाले खेल की इन्ट्री 500/-रुपये तय कर दी गई है। आगामी 25 दिसम्बर को जिला खेल विभाग द्वारा इन्ट्री शुरू कर दी जाएगी।एसडीएम परमजीत चहल आज बुधवार को अपने कार्यालय में फूटबाल खेल के बेहतर संचालन के लिए फुटबॉल खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सुझाव साझा कर रहे थे। सांसद खेल महोत्सव के लिए शहर की इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन,व्यापार मण्डल, समाज सेवी संस्थाओं और सामाजिक,व्यापारिक संस्थाओं को सीआरएस पार्टनर बनाया गया है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी लोगों के सांसद खेल महात्सव के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव साझा किए और बेहतर खेल महात्सव के लिए सहयोगी खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा सीएसआर पार्टनर की ड्युटियां सुनिश्चित की।आप को बता दें सांसद खेल महात्सव सेक्टर- 12 और सेक्टर-31 के खेल कंपलेक्स में आयोजित किए जाएंगे। सांसद ओपन खेल महोत्सव में 15 से 70 साल की आयु के पुरुष और महिला सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागी बनाया जाएगा। सांसद खेल महोत्सव में सर्कल कबड्डी, खो-खो,बैडमिंटन,क्रिकेट रस्साकशी,वालीलाल शूटिंग, बास्केटबॉल,फुटबॉल सहित एथलीट्स की 100 मीटर 400 मीटर 15 मीटर तथा 5 किलोमीटर,10 किलोमीटर और 15 किलोमीटर की मैराथन भी आयोजित किए जाएंगे।इसके अलावा जैवलिन थ्रो,शॉट पुट लोंग जैम्प के खेल भी आयोजित किए जाएंगे। पैरा स्पोर्ट्स के अलग से दो गेम आयोजित किए जाएंगे।खेल प्रतियोगिता के लिए 25 दिसम्बर से 10 जनवरी तक ओपन एंट्री खिलाड़ियों की टीमों की आयोजित की जाएगी।खिलाड़ियों के लिए केसर का दूध, जूस,फ्रूट तथा लंच की व्यवस्था भी खेल परिसरों में ही की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *