Breaking News
दिवाली पर समाजसेवी संजय सिंह द्वारा गरीब बच्चों को पटाखे और मिठाई वितरण

गाजीपुर: समाजसेवी की सराहनीय पहल मलिन बस्तियों में जाकर गरीब बच्चों में बाटा पटाखे और मिठाई

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश पाण्डेय

दिवाली के इस महापर्व में हर साल की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी एवं पूर्व सभासद संजय सिंह ने नगर के पीरनगर, सिकंदरपुर, नवापुरा, मियापुरा कोयला घाट सहित अन्य जगहों पर मलिन बस्तियों में जाकर छोटे छोटे गरीब बच्चों में पटाखे और मिठाई का वितरण किया।

श्री सिंह ने बताया कि छोटे छोटे बच्चों के साथ त्योहार मनाने पर एक सुखद अनुभव मिलता है।

लगभग 10 वर्षों से छोटे मासूम बच्चों के बीच मे जाकर पटाखे और मिठाई का वितरण किया जाता है। इनके साथ बिताये गये कुछ पल
अच्छा लगता है। समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि बच्चे बहुत बेसब्री से मेरे आने का इंतजार करते हैं और मेरे जाते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य करके मेरी आत्मा को सुकून और दिल को तसल्ली मिलती है।

जब तक मेरे शरीर में सांस चलेगी तब तक मैं इन जैसे लोगों का सहयोग करता रहूंगा और इनके साथ हर त्यौहार में खड़ा रहूंगा।

मेरे साथ इस मौके पर विनोद शर्मा जी, शिवराम चौधरी, राजन आर्य, संतोष चौधरी, सुजीत कुमार, सुभाष सिंह,अनिकेत सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …