Breaking News
Screenshot 20250216 185503

संपूर्ण समाधान दिवस :171 के सापेक्ष महज 24 शिक़ायती पत्रों का ही हो सका निस्तारण

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियां में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. जिसमे 69 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया. जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 171 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 24 शिकायत/प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया.

इसी क्रम में तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 17 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया. तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 12 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया. सदर तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 शिकायत प्रार्थना प्राप्त हुए 04 का मौके पर निस्तारण किया गया. तहसील मुहमम्दाबाद में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 शिकायत प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया. तहसील कासिमाबाद में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायत प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 02 का मौके पर निस्तारण किया गया.

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाय. तहसील दिवस के उपरान्त तहसील परिषर में बनाये गये समीक्षा भवन का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियां, तहसीलदर जखनियां, एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे.

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …