Breaking News
Screenshot 20250216 192854

गाजीपुर फोर लेन: फिर दर्दनाक हादसा इस बार जद मे आये नेपाली तीर्थयात्री 2 की मौत दर्जन भर लहुलुहान

 

टीम आईबीएन न्यूज़  ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर‌। शहर कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र के मिरनापुर में नेपाल के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई है। हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत होने की बात सामने आ रही है। वहीं, बड़ी संख्या में तीर्थयात्री घायल हुए हैं। राहत बचाव का क्रम जारी है।Screenshot 20250216 192854

काठमांडू नेपाल से 40 सीटर बस पर सवार होकर 14 फरवरी को तीर्थयात्री प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए निकले है। सभी आज वाराणसी पहुंचते और वहां दिनभर समय गुजराने के बाद प्रयागराज के लिए जाते। जहां महाकुंभ में स्नान करने के बाद वापस नेपाल जाते। लेकिन गाजीपुर में सुबह नौ बजे तीर्थयात्रियों की बस अनियंत्रित होकर मिरदादपुर गाव के पास हाइवे पल पलट गई।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस और आसापास के लोग पहुंच गए हैं। राहत बचाव का क्रम जारी है। घायलों को बस से निकालकर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

मौके पर जुटे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में नेपाल के निवासी दो तीर्थयात्रियों की मौत होने की बात सामने आ रही है। जबकि दस से अधिक की हालत गंभीर है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि मौके पर एक तीर्थयात्री की शव दिख रहा है, बाकी राहत बचाव का क्रम जारी है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …