Breaking News

उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले देश के वीर शहीदों को किया गया नमन

संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन
आईबीएन न्यूज

अयोध्या – शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 90वें शहादत दिवस पर उ० प्र ० खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने संगठन के संरक्षक अशोक कुमार तिवारी एवं जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में पैदल मार्च किया तथा शहीद भगतसिंह अमर रहें, इंकलाब जिंदाबाद और साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नगर निगम स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में बढ़ रही असहिष्णुता, असमानता ने शहीदों के सपनों को चूर चूर कर दिया है। केन्द्र की भाजपा सरकार लगातार जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने पर तुली हुई है और शहीदों का अपमान कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि आज देश आर्थिक असमानता बढ़ती जा रही है गरीब और गरीब होता जा रहा है, पूंजीपतियों की सम्पत्तियों को इजाफा होता जा रहा है। इसके लिए सरकार की जनविरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं। वक्ताओं ने देश के युवाओं का आह्वान किया कि वे आगे आकर शहीदों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें जिससे उनके अरमानों को मंजिल तक पहुंचाया जा सके।
सभा को भाकपा राज्य काउंसिल सदस्य अशोक कुमार तिवारी, खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, भाकपा के सहायक जिला सचिव एस एन बागी, रामजी राम यादव, राजकपूर, पूरा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सिद्ध नाथ, ग्राम देवरिया की वीडीसी प्रत्याशी सहोदरा चौहान ने सम्बोधित किया तथा सुमन, विमला, सुदामा, गंगाराम, दुलारी, मीरा, श्यामला आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *