Breaking News

सलेमपुर: एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार बदमाश ने ताना दुकानदार पर पिस्टल , दो माह पूर्व हुआ था बाईक खड़ी करने को लेकर विवाद

एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार बदमाश ने ताना दुकानदार पर पिस्टल ‘ दो माह पूर्व हुआ था बाईक खड़ी करने को लेकर विवाद
सलेमपुर दो माह पूर्व नगर के चेरो रोड स्तिथ दुकान के आगे खड़ी बाईक हटाने को लेकर कहा सुनी हो कर मार पीट हो गयी थी जिसमें पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया था
बताया जाता है कि कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाना के हफुआ बलराम गांव निवासी अमरेंद्र सिंह नगर के संजय जयसवाल के मकान में गणपति पावर टूल्स के नाम से दुकान चलाता है|
दो माह पूर्व दुकान के सामने एक बदमाश ने बाईक खड़ी कर दी बाईक हटाने की बात दुकानदार ने कहा तो बदमाश ने अपने साथी के साथ मिल कर दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी जिसमें पीड़ित की दी हुई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया जिससे नाराज बदमाश तीन दिन पूर्व पिस्टल लहराते घर में घुस गया और केस वापसी का दबाव बनाते उक्त दुकानदार पर पिस्टल तान दी |
जिस में पीड़ित की तहरीर पर घर में घुस कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही कर सकी जिससे नाराज बदमाश मंगलवार को फिर दुकान पर आ धमका और दुकानदार पर फिर पिस्टल तान दी दुकानदार के शोर मचाने पर बदमाश भाग खड़े हुए खबर यह भी है कि पीड़ित ने एसपी को फोन कर मामीले की जानकारी दी तथा न्याय की भी गुहार लगायी इस बाबत कोतवाल श्यामबिहारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है अभी आरोपी मिला नही |

रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *