Breaking News

सलेमपुर/देवरिया – युवक को दस हजार में डांस पार्टी के किन्नरों के हाथों बेचा

लग भग दो माह तक नशे का इंजेक्शन लगाकर ग्राहंको से कराया जाता था दुष्कर्म
ibn 24×7 न्यूज़ रिपोर्ट
मोहम्मद असलम खान
सलेमपुर-देवरिया
सलेमपुर लार थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया उपाध्याय में एक 15 वर्षीय युवक को गांव का ही एक युवक बहला फुसला कर अपने झांसे में ले लिया और बिहार प्रांत के गुठनी में एक डांस पार्टी के किन्नरों के हाथों सौदा कर 10 हजार रुपीया में बेच डाला ! किन्नर उक्त युवक को नशे का इंजेक्शन लगाकर रात में ट्रक ड्राइवर व अन्य जरूरत मंदो से दुष्कर्म कराकर पैसा वसूली किया करते थे ! इस दुष्कर्म के मामीले में पीड़ित युवक की माँ ने पुलिस को तहरीर देकर कड़ी कार्यवाई करने की गुहार लगाई है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की माँ सीमा देवी व पिता शिव चरण यादव सोमवार को अपने पीड़ित पुत्र को लेकर लार थाने पहुंचे और अपने पुत्र के साथ हुए शर्मनाक घटना के सम्बंध में पुलिस को लिखित तहरीर देकर यह गुहार लगाई कि मेरे ही गांव के एक युवक ने मेरे पुत्र को 19 अगस्त को घर से सब्जी लाने का बहना बनाकर बिहार प्रांत के गोहरू आ गांव में ले गया वहां एक डांस पार्टी के किन्नर के हाथों 10 हजार रुपीया में बेच दिया था गत 18 अक्टूबर को लार क्षेत्र के पहितिया गांव में उक्त पार्टी किसी प्रोग्राम में आई थी वहीं गांव के कुछ नवयुवकों ने पीड़ित युवक को पहचान लिया और युवक के परिजनों को सूचना दे दी ! सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अपने पुत्र से पूछ ताछ की तब कहीं जाकर असलियत सामने आया ! इस मामीले में युवक ने अपने साथ हुये दुष्कर्म की शर्मनाक दास्तान को सुनाते हुये बताया कि मेरे साथ गुठनी थाने के कुछ सिपाही व ट्रक ड्राइवर जबरिया दुष्कर्म करते थे व विरोध करने पर मारते पीटते भी थे ! दो माह के अंतराल में मेरे साथ सैकड़ों बार दुष्कर्म किया गया ! इस शर्मनाक प्रकरण में थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि पीड़ित युवक की तरफ से तहरीर मिली है जांच कर कठोर कार्यवाई होगी दोषी को बख्शा नही जाय गा !

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *