सलेमपुर भारतीय स्टेट बैंक शाखा से पुलिस के रिटायर्ड दारोगा से दिन दहाड़े बाईंक सवार दो बदमाश लुटेरों ने 110 हजार रुपीया लूटकर कोतवाली के रास्ते फरार हो गये ! घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लुटेरों की काफी खोज बीन की लेकिन भागे लुटेरों का कहीं पता नही चला
बताते चलें कि लार थाना क्षेत्र के मोहम्मद आशिक अंसारी पुत्र नबीरसूल निवासी सहिया गढ़ यूपी पुलिस में दारोगा के पदपर कार्यत थे वह 2017 में दारोगा के पद से रिटायर्ड हुये थे वह भारतीय स्टेट बैंक की शाखा सलेमपुर में अपने खाते से चेक द्वारा 110 हजार रुपीया मंगलवार को 12 बजे दिन में निकाला निकाले हुये रुपिये को अपने बैग में भरकर जैसे ही बैंक के मुख्य द्वार पर पहुंचे जंहा पहले से घात लगाये बाईक सवार दो बदमाश लुटेरों ने दारोगा से बैग भरा रुपीया छीनकर कोतवाली होते हुए भाग निकले ! रुपीया छीनने की जानकारी दारोगा ने शोर मचाकर किया जहां मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने काफी हाथ पांव मारे लेकिन लुटेरों का सुराग लगाने में असफल रही ! दिन दहाड़े हुई इस घटना से जहां लोगों में भय व आतंक का माहौल है वहीं सभी लोग अपने आप को असुरक्षित भी महसूस कर रहें हैं ! इस मामीले में रिटायर्ड दारोगा मोहम्मद आशिक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के के विरुद्ध लूट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है साथ ही बदमाश लुटेरों की सुराग लगाने के प्रयास में लगी है ! खबर यह भी है कि लूट की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर मौके पर पहुंचे और लूट का पर्दाफाश करने के लिये एक टीम गठित कर लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिये कहा ! इस दिन दहाड़े लूट की घटना से लोगों में भय का माहौल है !
ibn 24×7न्यूज़ रिपोर्टर मोहम्मद असलम खान सलेमपुर देवरिया
Tags सलेमपुर
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …