ibn 24×7न्यूज़ रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान सलेमपुर देवरिया
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चकमोरवां गांव की ताजिया कर्बला जाते समय बिद्द्त हाईटेंशन तार की चपेट में आ गयी जिससे चार लोग बुरी तरह झुलस गये ! सभी झुलसे ताजियादारो को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकमोरवां की ताजिया कर्बला जाने के लिये जैसे ही निकली अभी वह बभनौली गांव के समीप बन विभाग तक पहुंची ही थी कि ताजिया हाई टेंशन की तार से टकरा गईं जिससे ताजिया में करेंट प्रवाहित हो गया जिसमें गांव के ही चार लोग जमशेद उम्र 25 वर्ष ‘ 16 वर्षीय जीशान ‘ 38 वर्षीय यशवंत कुशवाहा व 24 वर्षीय मुबारक अंसारी बुरी तरह झुलस गये वहीं झुलसे सभी लोगों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया जंहा डाक्टरों ने सभी का इलाज किया !
Tags सलेमपुर
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …