Breaking News

सलेमपुर – देवरिया: अलाव जलाने से लगी झोंपड़ी में आग ‘ झुलसने से दो बकरियाँ भी मरी

अलाव जलाने से लगी झोंपड़ी में आग ‘ झुलसने से दो बकरियाँ भी मरी
सलेमपुर – लार थाना क्षेत्र के ग्राम मटियरा जगदीश के एक झोंपड़ी में उस वख्त आग लग गयी जब कुछ लोग अलाव जला रहे थे देखते देखते पुरे झोंपड़ी को आग ने अपने लपेटे में लेलिया जहां झोंपड़ी में बंधी दो बकरियाँ भी मरी वहीं झोंपड़ी में साईकिल सहित गेहूं ‘ चावल व अन्य सामन भी जलकर राख हो गये |
मिली जानकारी के अनुसार मटियरा जगदीश ग्राम निवासी दूधनाथ भारती पुत्र झिँगुर प्रसाद अपनी झोंपड़ी में सुबह अलाव जलाकर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए थे तभी अचानक आग से झोंपड़ी धुधूं कर जलने लगा अभी वहां बैठे लोग कुछ सोच पाते तबतक आग पुरी झोंपड़ी को पकड़ लिया जिससे झोंपड़ी में रखा साईकिल व अन्य सामान भी जलकर राख हो गये|
आग के लपटों के बीच दो बकरियों को भी नही बचाया जा सका ! झोंपड़ी में लगी आग की शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर आये तब लोगों की प्रयास से आग बुझाया गया परिजनों के कहे मोताबीक झोंपड़ी जलने से उसमें रखा चावल ‘ गेहूं व अन्य सामन भी जलकर स्वाहा हो गये |

रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *