Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – हर्ष के साथ अदा की गयी ईदुल अज़हा की नमाज

ibn 24×7 न्यूज़ रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान सलेमपुर
सलेमपुर तहसील क्षेत्र के सभी ईदगाहों में अलग अलग निर्धारित समय अनुसार ईदुल अज़हा की नमाज हर्ष के साथ अदा की गयी इस अवसर पर प्रशासनिक कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ पुलिस भी मुस्तैद खड़ी नजर आयी ! नवलपुर ईदगाह ..अतरौली ईदगाह ‘ व धरमपुर ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे नमाज पढ़ाई गयी वहीं सबसे बड़े ईदगाह हरैया में साढ़े आठ बजे नमाज पढ़ाई गयी हरैया ईदगाह में जंहा हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने आते हैं वंहा का समय एक घंटा बढ़ाकर रक्खा जाता है ताकि सभी देर से आने वाले लोग नमाज अदा कर सकें वहीं नवलपुर ईदगाह में जगह नही मिलने के कारण नमाजीयो को रोड पर नमाज पढ़नी पड़ी इस ईदगाह में मौलाना वारसी ने नमाज़ पढ़ाई नमाज़ से पहले मौलाना ने हजरत इब्राहिम अल्हेसलाम के सुँनतो का जिक्र करते हुये कहा कि जो लोग बकरे की कुर्बानी करें उसके मांस के तीन हिस्सों में बांटे ‘एक हिस्सा गरीब निर्धन को दें दुसरा हिस्सा दोस्त रिश्तादारो को ‘ और तीसरा हिस्सा खुद रखें यह कुर्बानी अकीदे की है साथ ही उन्हों ने सभी लोगों से निवेदन करते हुए कहा की नमाज़ के बाद आप कुर्बानी के लिये जायं और कुर्बानी जंहा करें वहां पर्दा लगा लें कुर्बानी के जानवर को हलाल करने के आधा घंटा के बाद उसकी खाल निकालें आज बाद नमाज़ कुर्बानी करने का सिलसिला जारी रहा जो शुक्रवार तक चलेगा !

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *