मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS
सैकड़ों गांवों में डोर टू डोर किया जन संपर्क
मवई अयोध्या / रुदौली विधानसभा से बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां को विधानसभा क्षेत्र में गगनचुंबी नारो एवं जयकारों के बीच क्षेत्रवासी दे रहे अपार जन समर्थन।जहां कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
अपने जनप्रिय नेता पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह और भी बढ़ जाता है, अपने नेता को अपने बीच पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं लग रहा है। काफिलेेे के बीच बसपा प्रत्याशी रुश्दी ने विधानसभा क्षेत्र के ढेमा, मवई, नेवरा, संदवा, आदि सैकड़ों गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क नुक्कड़ सभा किया और हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को विजय दिलाने का संकल्प लिया ।
सघन जनसंपर्कक अभियान का काफिला रुदौली निवास इरशाद मंजिल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता से सीधा संवाद किया। रुदौली नगर वासियों के बीच जाकर बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने समर्थन मांगा। इसके साथ ही उनके बेटे आरिश जैदी भी उनके लिए प्रचार कर रहे हैं। परिवार के लोग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में लोगों से जन संपर्क करते हुए उनका सुख दुख भी साझा कर रहे हैं।