Breaking News
Screenshot 20241209 182817

रुदौली कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों रुपये का चोरी हुआ जेवरात बरामद

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

दो शातिर चोर गिरफ्तारScreenshot 20241209 182817

रुदौली अयोध्या – रुदौली कोतवाली पुलिस ने लाखों रुपये चोरी हुआ जेवरात बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही इस चोरी के घटना में संलिप्त दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

रुदौली कोतवाली में प्रेस वार्ता कर एसपी ग्रामीण बलवंत ने बताया कि 30 नवंबर को रुदौली कोतवाली के ग्राम भेलसर निवासी सिदरा पत्नी मो.फरहान

चारबाग बस स्टेशन से कानपुर अपनी बहन के यहां शादी शामिल होने के लिए बस से जा रही थी। थोड़ी दूर ही पहुंची थी कि उसके पीछे बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि आपका बैग खुला हुआ है। महिला ने कहा कि मेरे बैग में ताला लगा हुआ है।Screenshot 20241209 182833

महिला ने पीछे मुड़कर अपना बैग देखा तो बैग कटा हुआ था बैग में रखे सोने व चांदी के 5 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात गायब थे। जिनके संबंध में महिला ने लखनऊ के नाका कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अयोध्या पुलिस की सर्विलांस टीम व रुदौली पुलिस अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए चेकिंग कर रही थी। फिरोजपुर पवारान मोड़पर चाय की दुकान से कुछ दूरी पर कुछ लोग जेवरात बेचने की बात कर रहे थे। मित्र पुलिस द्वारा शातिर चोरों के संबंध सूचना दी गई।

सूचना पर पुलिस ने दो शातिर चोरों की जामा तलाशी में उनके पास से पीली धातु के दो अदद गले का हार, एक ब्रेसलेट, चार अदद अंगूठी, एक कान का झुमका, एक अदद लाकेट व मंगल सूत्र, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल व एक जोड़ी हाथ का कड़ा बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ित महिला द्वारा अपने सामान की पहचान कर ली।

गिरफ्तार व्यक्तियों में वकील पुत्र शकील मनकापुर चौकी मंडी कोतवाली देहात व सलाउद्दीन पुत्र स्व. जलाल खां पिपेरा थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर निवासी के विरुद्ध रुदौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस अवसर पर सीओ रुदौली आशीष निगम, कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य,अमरेश कुमार त्रिपाठी प्रभारी स्वाट अयोध्या सहित एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी शामिल थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *