Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 09 at 10.44.59 PM

कमरे का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात सहित करीब 1.50 लाख की चोरी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर / सहजनवा। बांसगांव संदेश ,सहजनवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 8 केशवपुर में इलाज कराने गये दम्पत्ति के घर मे चोरों ने दिन दहाड़े कमरे का ताला तोड़कर बॉक्स और आलमारी में रखा नकदी और जेवरात सहित 1.50 लाख की चोरी कर फरार हो गये । पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी से सोनकला पुत्री रामस्वारथ सिंह नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 8 केशवपुर में इनका मायका है। स्वजन पंजाब में रहकर मजदूरी करते है । मकान की देखरेख के लिए लड़की और दामाद को जिम्मेदारी दिए हुए है । वृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे के करीब दम्पत्ति सहजनवा स्थित एक होटल के पास एक चिकित्सक से इलाज कराने गयी हुई थी। एक घण्टे बाद जब घर पर पहुची तो देखा कि मुख्य दरवाजे में लगा कुंडी काटा गया है। जब अंदर गयी तो देखा कि कमरे के सभी फाटक खुले हुए अंदर रखा बॉक्स और आलमारी खुला हुआ है और उसमे रखा कपड़े तितर बितर है। जब आलमारी का लॉकर देखा तो उसमे रखा 50 हजार नकद सोने का माला बाली अंगूठी पायल चोर चुरा ले गए है। पीड़िता ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल किया तथा पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र लाल ने कहा कि मामला संज्ञान में है जांच कराकर केस दर्ज किया जायेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *