Breaking News
MANISH GUPTA KANPUR

प्रॉपर्टी डीलर प्रकरण में फरार पुलिस कर्मियों पर इनाम घोषित

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई मौत के प्रकरण में निलंबित और फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर इनाम घोषित किया गया है। गोरखपुर से थाना रामगढ़ ताल में तैनात सभी छह पुलिसकर्मियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

 

यह इनाम पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीना त्यागी द्वारा घोषित किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों पर यह इनाम घोषित किया गया है वह सभी निलंबित चल रहे हैं। इनमें निरीक्षक जगत नारायण सिंह निवासी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, एस आई अक्षय कुमार मिश्रा निवासी थाना नरही जनपद बलिया, उप निरीक्षक विजय यादव निवासी थाना बक्सा जनपद जौनपुर, उपनिरीक्षक राहुल दुबे निवासी थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर, मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव निवासी थाना परिसर जनपद गाजीपुर, आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशांत कुमार निवासी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर के नाम शामिल हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *