Breaking News

भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ, जनवादी पार्टी का सपा को समर्थन

 

रिपोर्ट-अशोक सागर

गोंडा – नवाबगंज भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ जनरथ यात्रा के मुखिया जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने तरबगंज विधानसभा के बल्लीपुर में जनसभा की और भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। चौहान ने कहा कि स्व. पंडित सिंह समाजवादी पार्टी की धरोहर हैं। प्रदेश में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज हर वर्ग चाहे छात्र, नौजवान, किसान, अगड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित, व्यापारी सभी मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान होकर समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हैं।जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश दौरे से पिछड़ों में क्रांति का संचार हुआ है।

 

पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि भाजपा की आततायी सरकार से छुटकारा पाना है तो समाजवादी पार्टी ही विकल्प है। गोंडा सदर के पूर्व प्रत्याशी रहे युवा नेता सूरज सिंह ने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनीं तब-तब प्रदेश का विकास हुआ।जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के जुड़ने से समाजवादी पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है। सूरज सिंह ने अपने अनुज पूर्व मंत्री पंडित सिंह के पुत्र डॉ अभिषेक सिंह के लिए आशीर्वाद माँगा। डॉ अभिषेक सिंह ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान सैकड़ों लोग शामिल हुए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *