रिपोर्ट मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा
फरीदाबाद:भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी विचारक व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया | इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया | पृथला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनपाल सिंह छोकर ने बल्लभगढ़ के मुजेसर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में देश के सच्चे सपूत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी | इस मौके पर अपने संबोधन में सोहनपाल सिंह छोकर ने कहा कि राष्ट्र के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले सपूत के लक्ष्य प्राप्ति तक हम सब अविराम कर्म करते रहेंगे |
उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दिया गया योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता | उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की सार्थकता पूरी हुई है,जब संसद से कानून बना कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 को खत्म किया |.उन्होंने कहा कि पाप पुण्य की परिभाषा में ज्ञान नहीं देखे जाते |.बात देश की आ जाए तो प्राण नहीं देखे जाते | इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई टिपरचंद समेत अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापूर्ण कर उनको याद किया |