रिपोर्ट मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा
फरीदाबाद:बल्लभगढ़ शहर के व्यापारियों में इन दिनों रविवार को बाजार बंद करवाने व खुलवाने को लेकर रस्साकशी चल रही है | एक गुट जहां रविवार को बाजार बंद करने के लिए राजी है तो दूसरा गुट इस निर्णय को गलत करार देकर रविवार को बाजार खोलने के पक्ष में आ गया है | दोनों ही गुटों के लोग जिला उपायुक्त तक अपनी फरियाद पहुंचा चुके है और आज दोनों ही गुटों के प्रधानों ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से मुलाकात की | हरियाणा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राम जुनेजा की अध्यक्षता में व्यापारी संगठन का दल ने रविवार को बाजार खुलने को लेकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से मुलाकात की |
ओर उन्होंने मांग की कि फरीदाबाद के सभी बाजारों को सातो दिन खोला जाए क्योंकि फरीदाबाद के इलावा कही भी रविवार को बाजार बंद नही होते है और अब फरीदाबाद में कोविड 19 के मरीज भी नही के बराबर है | बता दे कि कोविड 19 के बढ़ते मामलों को लेकर बाजार बंद कर दिए गए थे और जब कोविड 19 के मामले कम होते गए तो बाज़ारो को ओड इवन से ओर फिर बाद में पूरे बाज़ारो को सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक खोल दिये गए
और रविवार को जिला उपायुक्त के आदेश पर बद रखा गया लेकिन अब जब कोविड 19 के मामले कम होते जा रहे है तो व्यपारी संगठन रविवार को भी बाज़ारो को खोलने की मांग कर रहे है रविवार को बाजार खोलने की मांग को लेकर केबिनेट मंत्री से मिलने गए प्रेम खट्टर ने कहा कि प्रशाशन की तरफ से रविवार को साप्ताहिक अवकाश ना रखा जाए क्योंकि बाजार में सभी प्रकार के छोटे बड़े दुकानदार हैं और उनकी गुजर-बसर लॉकडाउन के बाद बहुत मुश्किल से चल रही है रविवार बंद होने से आर्थिक नुकसान बढ़ता चला जा रहा है और व्यापारी में रोष है क्योंकि पूरे सप्ताह में रविवार का काम बाजार में सबसे बेहतर होता है इसलिए उन्होंने मंत्री जी से मांग की है कि रविवार को बाजार खुले रहने चाहिए |
उन्होने यह भी कहा की जिस व्यापारी व्यापार मंडल के सदस्य को रविवार को छुट्टी करनी है वह रख सकता है एवं जो व्यापार मंडल व व्यापारी रविवार को दुकानें खोलना चाहे उहें स्वैछिक तरीके से दुकान खोलने या बंद करने की अनुमति होनी चाहिए एवं साप्ताहिक या मासिक छुट्टी में प्रशासन की कोई दबाव ना होकर यह बात व्यापार मंडल और व्यापारियों पर छोड़ देनी चाहिए इस पर मंत्री मूलचंद शर्मा जी ने सभी प्रधानों की बात ध्यान से सुनी और कहा कि हमारी सरकार व्यापारियों की हितेषी है उन्होने माननीय जिला उपायुक्त यशपाल यादव से फ़ोन पर इस बारे में चर्चा की और यह आश्वासन दिया कि व्यापारियों को उनके व्यापारिक संस्थान रविवार को खोलने व बंद करने की इजाजत प्रशासन के दबाव से नहीं उनकी बल्कि उनके निजी फैसले या बाजार के व्यापार मंडल की मर्जी से होनी चाहिए और इस बार रविवार को बाजार अवश्य खुलेंगे |
वही दूसरी ओर युवा व्यापार मंडल चावला कॉलोनी के प्रधान सुमित गर्ग भी कुछ प्रतिनिधियो को लेकर कैबिनेट मंत्री मूलचद शर्मा से मुलाकात करने पहुंचे ओर उहोंने कहा कि सरकार व प्रशाशन का आदेश सभी के लिए मान्य होगा लेकिन हम बस इतना कहना चाहते है कि साप्ताहिक छुट्टी होनी चाहिए क्योंकि हम दुकानदारो का भी परिवार है बच्चे है जिनको टाइम देना हमारा फर्ज है लेकिन जब सातो दिन बाजार खुले होते है तो हम व्यापारी भी अपने परिवार के साथ समय नही बिता पाते और ना ही बचों को कही धुमाने फिराने ले जा पाते है इसलिए मेरा तो यही निवेदन है कि कोविड 19 के खत्म हो जाने के बाद भी साप्ताहिक अवकाश होना चाहिए | मंत्री से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में नीरज मिगलानी,वासदेव अरोड़ा,देवेंद्र रातरा,सागर दुआ,बलजीत सिंह अरोड़ा, हरी किशन वर्मा,नवल आर्य,महिंद्र वर्मा पपू,बोधराज मक्कड,रवि डूडेजा,राजकुमार गर्ग,जितेंद्र भारद्वाज,राजीव गोयल,राहुल सिंगला,मोहित गर्ग,विपिन मंगला,रााव अयादि लोग मौजूद थे |