Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 19 at 16.26.51

बकरीद त्योहार को लेकर सपाइयों ने पांच सूत्री मांगों का नगर पालिका को दिया पत्रक

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर(अहरौरा) समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के दिशानिर्देश में बकरीद त्योहार को देखते हुए आज दिन सोमवार को नगर अध्यक्ष नरेन्द्र मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिषद के कर्मचारी को पांच सूत्री मांगों की पत्रक दिया गया।

साथ ही नगर अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य ने बताया कि बकरीद त्योहार को लेकर जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पांच सूत्री मांग ध्वस्त सड़को एवं नालियों और स्ट्रीट लाइट खम्बो की विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कराए, और सड़को और नालियों की साफ सफाई की व्यवस्था और सुबह शाम पानी की सप्लाई, चुने की छिड़काव की व्यवस्था बकरीद त्योहार तक सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष नरेन्द्र मौर्य,पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद केशरी, संतोष मौर्य,मुरारी यादव, फरजंद अली अनिल केशरी के साथ दर्जनों समाजवादी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *