Breaking News
IMG 20220919 162630

रानीपुर -समरधीरा मार्ग गड्ढे में तब्दील

Ibn24×7news
महराजगंज
महराजगंज के नौतनवा,फरेंदा व सदर तहसील क्षेत्र की प्रमुख सड़क रानीपुर, समरधीरा, अमहवाँ, ख़ालिकगढ़, बागापार मार्ग जर्जर हो चुकी हैं।

हालत यह है कि इन सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता से नाराज लोगों ने धरना देने की चेतावनी दी है। चार दिन से लगातार हो रही बारिश से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।एक सप्ताह पहले इस रोड पर सोहरवलिया गांव के पास ट्रक के गड्ढे में फंस जाने से स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कत हुई। किसी तरह ट्रक को बाहर निकाला गया। यही नहीं, यहां से कुछ दूरी पर रानीपुर चौराहे पर भरे पानी में आय दिन कोई न कोई फंसा रहता है। सड़क में इतना बड़ा-बड़ा गड्ढा होने के बाद भी किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान इस ओर नही जा रहा है। इन सड़कों की दुर्दशा का खामियाजा रानीपुर, सोहरवलिया कला,सोहरवलिया खुर्द, पंडितपुर, बरगदवा विशुनपुर, करमहवाँ बुजुर्ग, समरधीरा, रघुनाथपुर, रजापुर तेनुअहिया, मठिया ईदू, गौहरपुर, रानीपुर मझार व ख़ालिकगढ़ गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार क्षेत्र के लोगों ने विभाग के जिम्मेदार अभियंताओं, प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मांग की परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र निवासी सुरेश चंद साहनी, जितेंद्र चौधरी, अरविंद साहनी, जोगिंदर साहनी,राजू वरुण, अजय यादव, मनोज कनौजिया, कोदई यादव, झिनकू यादव, राधेश्याम यादव, सुजीत कुमार, श्रीप्रसाद, रब्बीस, जितेन्द्र, उपेंद्र, का कहना है कि बाजार तहसील मुख्यालय या जिला मुख्यालय जाना हो तो घर से जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। इस बाबत उक्त मार्ग के सुधार के लिए जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी, जितेन्द्र चौधरी, मनोज कनौजिया व अजय यादव ने कहा अतिशीघ्र मार्ग को सुचारू रूप से दुरुस्त नही किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *