Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 26 at 8.17.30 PM

घर के आंगन में सो रही महिला के गले से एक तोला सोने की रामनामी चोरों ने काटी

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

 

बीगोद-घर के आंगन में पुत्री के साथ खाट पर सो रही अधेड़ महिला के गले मे पहनी एक तोला सोने की रामनामी मध्य रात्रि अज्ञात चोर काटकर ले भागा । नींद खुलने के बाद महिला को प्रातः काल 4 बजे इसकी जानकारी हुयी। जिससें परेशान हुयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खटवाड़ा रोड पर निवासी राधा पत्नी नंदलाल जाट उम्र 54 वर्ष अपनी पुत्री नीला के साथ गर्मी को देखते हुये घर के आंगन में मां और बेटी अलग-अलग खाट पर सोई हुई थी ।रात्रि करीब 2 से 3 बजे मध्य रात्रि मे अज्ञात चोर गहरी नींद में सोई हुई महिला के गले में पहनी रामनवमी काट कर ले गए, इस दौरान घर के आंगन से थोड़ी दूर महिला का पति नंदलाल, देवर जगदीश जाट सोये हुए थे। बाकी परिवार बरामदे एवं कमरे में सोया हुआ था।इस मामले को लेकर बिगोद थाने में महिला के पति नंदलाल जाट ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
(फोटो कैप्सन- महिला के गले से गायब रामनवी)
फोटो-प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *