Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 26 at 5.27.10 PM

दानवो के नाश के राम ने लिया अवतार

-मिश्रौली दीक्षित में रामलीला का आयोजन

-राम जन्म की झाँकी देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भटनी,देवरिया। विकास खण्ड के मिश्रौली दीक्षित में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला की शुरुआत हो चुका है। जिसमे सोमवार की रात नारद मोह और रावण व राम जन्म का मंचन किया गया। इसमे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राम जन्म की झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंचन के क्रम में नारद मोह के दृश्य में शादी के नारद जी ने भगवान विष्णु से सुंदर स्वरूप की मांग किया। जिसमें उनका बन्दर स्वरूप मिला । वही स्वयंबर में भगवान विष्णु जी से लक्ष्मी जी की शादी हो गई। नारद विष्णु के उपहास से क्रोधित होकर उनको श्राप दिया कि एक दिन आपको भी पत्नी वियोग सहन करना पड़ेगा। वही दूसरे मंचन में रावण के जन्म प्रस्तुत किया गया। इसके बाद ऋषि मुनियों में दानवो का आतंक इतना बढ़ गया कि कोई यज्ञ पूर्ण नही हो पा रहा था। देवता भी दानवो के शिकार होने लगे। सभी देवताओ की आग्रह पर राम का अवतार अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र के रूप में हुआ। मंचन में नारद के रूप में व्यास दीक्षित, विष्णु आदित्य दीक्षित, रावण महन्थ भारती, कुम्भकर्ण शक्तिधर शुक्ला, विभीषण सच्चिदानंद दीक्षित और राम प्रतीक दीक्षित रहे। इस दौरान प्रभाकर शुक्ल, उमाशंकर तिवारी, प्रहलाद दीक्षित, मदन दीक्षित, मोती शर्मा, अर्जुन आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *