Breaking News
बलिया में पं. राम अनन्त पाण्डेय की 121वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग

बलिया में मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रथम विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की 121वीं जयंती

बलिया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, दलन छपरा में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बलिया सदर के प्रथम विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की 121वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला।

आजादी के लिए दिया बड़ा योगदान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि पं. राम अनन्त पाण्डेय ने देश की स्वतंत्रता के लिए जीवनभर संघर्ष किया और अनेकों बार जेल यात्रा की। उनके त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप ही आज हम आजाद भारत की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

शिक्षा जगत में भी महत्वपूर्ण योगदान

पं. पाण्डेय ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाया और कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की, जो आज भी संचालित हो रही हैं। वह 1952-1957 और 1962-1967 तक बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए और समाज को सही दिशा-निर्देश दिए।

ताम्रपत्र से सम्मानित

वक्ताओं ने यह भी बताया कि वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने पं. राम अनन्त पाण्डेय को उनके अमूल्य योगदान के लिए ताम्रपत्र से सम्मानित किया था।

कार्यक्रम में शामिल लोग

जयंती समारोह में पं. राम अनन्त पाण्डेय के पौत्र आदित्य पाण्डेय ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कामांतक पाण्डेय, त्रयंबक पाण्डेय, आयुष पाण्डेय, अभय पाण्डेय, मनोज सिंह, अतुल पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, महेंद्र मणि त्रिपाठी, विभांशु सिंह, हिमांशु कुमार, अमन मौर्य, सुजीत यादव, रितेश चौरसिया, आतिफ अली, अजीत गोंड समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …