Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 20 at 5.38.27 PM

आधुनिक भारत निर्माण में रही राजीव गांधी की अहम् भूमिका:मनोज अग्रवाल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 20 at 5.38.27 PM

फरीदाबाद:देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 80वीं जन्म जयंती पर बल्लभगढ़ के सेक्टर 64 स्थित कांग्रेस कार्यालय में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल,महिला कांग्रेस की महासचिव व बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलीगेट प्रियंका अग्रवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओंं ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी अमर रहे,सोनिया गांधी जिंदाबाद,मल्लिकार्जुन खरगे जिंदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद,कुमारी सैलजा जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक और पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत राजीव गांधी का आधुनिक भारत निर्माण में अहम भूमिका है। उनका विजन सदैव प्रेरणा देने वाला रहा है। देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का और इक्कीसवीं सदी के नए भारत निर्माण की उनकी दूरगामी सोच अविस्मरणीय है।

उन्होंने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने युवाओं को उनके अधिकार दिए और उनकी बदौलत से 18 वर्ष के युवाओं को वोट डालने का अधिकार मिला। मनोज अग्रवाल ने कहा कि स्व.राजीव गांधी सहमति और समझौते,भागीदारी और समझाने-बुझाने के जरिए सार्वजनिक जीवन में राजनीति,अर्थव्यवस्था और नैतिकता के क्षेत्र में बदलाव के प्रतीक थे और उन्होंने शांति एवं लोकतंत्र की बहाली के लिए पंजाब,असम,मिजोरम,नागालैंड और कश्मीर में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा समाप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की। उनका दृढ़ विश्वास था कि‘भारत लोकतंत्र के बिना एकजुट नहीं रह सकता’।

राजीव गांधी अक्सर कहा करते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए उनका सबसे बड़ा सपना इक्कीसवीं सदी के आधुनिक विकसित भारत का निर्माण करने का है। उन्होंने कहा कि राजीव जी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका विजन हम सबको आज भी प्रेरणा देता है इसलिए हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए,यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से महिला कांग्रेस महासचिव सोनू चौधरी,महिला कांग्रेस महासचिव गजना लांबा,लीगल सेल के जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह आर्य,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबूलाल रवि,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक रावल,प्रताप शर्मा,धर्मवती शर्मा,शुभम कसाना,आजाद सैनी,बादल, प्रवीण सैनी,पिंटू सैनी,पावन सिंह चौहान,दीपक रावत,हरविंदर सैनी,बॉबी रावत,सागर सिंह, लक्ष्मण सिंह राठौर,शलभ गर्ग,योगेश बंसल,प्रवीण मंगला,मंगत राम गोयल,प्रवीण अग्रवाल सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *