Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 20 at 5.25.33 PM

भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्WhatsApp Image 2024 08 20 at 5.25.33 PM

फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के 80वें जन्मदिवस को कांग्रेसी नेताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने ओल्ड़ फरीदाबाद स्थित स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी अमर रहे,सोनिया गांधी जिंदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।

इस मौके पर विनोद कौशिक अध्यक्ष,विचार विभाग,हरियाणा कांग्रेस,जवाहर ठाकुर,पूर्व पार्षद अनिल शर्मा,राजा सैनी,साहिल मान,नवीन दलाल,कृष्ण शर्मा,एनके शर्मा,राव प्रेम,केसी कौशिक,विकास फागना आदि उपस्थित थे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक माने जाते हैं। देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है।

इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया। कौशिक ने कहा कि मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में राजीव गांधी के सहयोग को नकारा नहीं जा सकता,भारत देश जो उन्नति के शिखर पर पहुंचा है,उसकी नींव राजीव गांधी द्वारा ही रखी गई थी। कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी स्व.राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में जुटे है और उन्नत भारत निर्माण में अपना योगदान दे रहे है क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस देश के विकास के लिए सदैव समर्पित रही है और समर्पित रहेगी। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व.राजीव गांधी के आदर्शाे पर चलने का संकल्प लेते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *