Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 20 at 2.13.02 PM

मवई अयोध्या – नशे में धुत पिता ने पुत्र की नृशंस हत्या

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात को रमई के इंदारा मजरे रानी मऊ गांव में रक्षाबंधन के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई,जहां एक पिता नशे में धुत अपने ही इकलौते पुत्र की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी, सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी मवई ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।WhatsApp Image 2024 08 20 at 2.13.02 PM

पटरंगा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज जिला मुख्यालय भेज दिया। वही आरोपी पिता को पुलिस ने आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि पटरंगा थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे बसा रमई का इंदारा मजरे रानी मऊ निवासी रिंकू रावत पुत्र जगदीश रावत उम्र लगभग 35 वर्ष सोमवार को रक्षाबंधन की शाम अपनी बहनों से राखी बंधवाने घर आया था,किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया,यह सब देख नशे में धुत जगदीश ने अपने ही इकलौते पुत्र रिंकू को मौत की नींद सुला दिया। जगदीश को हिरासत में ले लिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *