Breaking News

राजगढ़ मिर्जापुर: क्षेत्र के ददरा बाजार में पूर्वान्चल राज्य जन मोर्चा की ओर से किसान जन यात्रा रैली निकाली गई

क्षेत्र के ददरा बाजार में पूर्वान्चल राज्य जन मोर्चा की ओर से किसान जन यात्रा रैली निकाली गई
इस यात्रा के माध्यम से पूर्वान्चल जन मोर्चा के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर बताया कि जब तक पृथक पूर्वान्चल राज्य का गठन नहीं किया जाएगा तब तक पूर्वी उत्तर प्रदेश का विकास नहीं किया जा सकता। इसके लिए हम सबको संगठित होकर वर्तमान सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का काम किया जाएगा। हम अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने संगठन के उद्देश्य से अवगत कराएं और उन्हें अपने संगठन में शामिल कर मजबूत बनाने का काम करें। इस दौरान पूर्वान्चल जन मोर्चा के प्रदेश सचिव हेमन्त मिश्र द्वारा संगठन के प्रतिनिधियों का ददरा बाजार में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वान्चल राज्यों में विकास की गति काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही है और पश्चिम के जिलों की तुलना में हम लोगों का जनपदीय क्षेत्र काफी पिछड़ा है जबकि प्रदेश के विकास में पूर्वान्चल के राज्यों का आर्थिक सहयोग काफी ज्यादा है लेकिन वर्तमान सरकार पूर्वान्चल के राज्यों में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है। इसलिए पूर्वान्चल के लोगों के लिए पूर्वान्चल पृथक राज्य की मांग अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वान्चल राज्य जन मोर्चा के संरक्षक चन्द्र भूषण मिश्रा का कमलेश पाठक के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिवंश सिंह पटेल का भी स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों ने पूर्वान्चल के विकास व किसानों के उपज का उचित मुल्य निर्धारित करने के लिए समस्त किसानों को संगठित करने का आवाहन किया है और अगर पूर्वान्चल के सम्पूर्ण किसान एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करें तो सरकार उनकी मांग को मानने पर मजबूर हो जाएगी और उपज का उचित मुल्य मिलने से किसानों का जीवन स्तर पर काफी प्रभाव पड़ेगा। और किसान खुशहाल होगा। इस अवसर पर संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह कृष्ण कुमार सिंह राजू चौबे विमलेश एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट वेदप्रकाश मिश्र ibn24x7news राजगढ़ मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *