Breaking News

राजगढ़, मिर्जापुर- बंधी मे स्नान करने गये युवक को पानी मे डुबने से हुइ मौत

बंधी मे स्नान करने गये युवक को पानी मे डुबने से हुइ मौत
राजगढ़,मड़िहान(मिर्ज़ापुर) दीपनगर निवासी बीस वर्षीय युवक की पड़रिया गांव के बंधी की पानी मे डूबकर दम घुटने से मौत हो गयी। संगी साथियों के शोरगुल करने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये।बंधी में खोजकर ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला।जानकारी होंते ही परिजन भी घटना स्थल पर पहुँच गये।मृतक का शव देख परिवार के लोगों मेंसनसनी व कोहराम मच गया।
रविवार की दोपहर आकाश सोनकर बीस वर्ष अपने दो साथियों के साथ बाईक से पड़रिया कला गांव स्थित हनुमान सागर बंधी में स्नान हेतू गया था।नहाते समय आकाश गहरे पानी मे चला गया।कुछ ही देर में साथियों की आंखों से मित्र ओझल हो गया।इधर उधर देखने के बाद साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बंधी की पानी मे आकर खोजने लगे।काफी देर बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया।किन्तु दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी।

रिपोर्ट वेद प्रकाश मिश्र//शरद मिश्र ibn24x7news राजगढ़, मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *