Breaking News

राजस्थान- भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट एसोशिन के चुनाव सर्वसम्मति , निर्विरोध सेहुये

भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट एसोशिन के चुनाव सर्वसम्मति , निर्विरोध सेहुये

बीगोद 8अक्टूबर — भीलवाड़ा डिस्टिक एसोसियन के चुनाव सर्व समिति से निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी मनीष कुमार नागोरी ने बताया कि आपसी सहमति से सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए इस कार्य के लिए भीलवाड़ा के केमिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्य ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की। नवनिर्वाचित ऐशोसियन के सदस्य के स्वागत सत्कार के पहले दिवंगत हुये साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के शुभारंभ के पहले राष्ट्रगान गाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत गणेश की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलन अमर चन्द्र नागोरी वअतिथियों द्वारा की गई। नवनिर्वाचित एसोसिएशन के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत की बेला के बाद सभी निर्वाचित सदस्यों का परिचय कराया गया। परिचय के बाद 4 वर्षों हिसाब रखा गया|

जिस का कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदन किया गया। मेडिकल एसोसिएशन की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिले के कस्बो में बंगाली छोला छाप डाक्टरों की तादात बढ़ने,मनमानी पर अंकुश लगाने पर चर्चा की गई। मंच पर नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ भीलवाड़ा की औषधि निरीक्षक अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा व मुकेश श्रीवास्तव का भी माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया गया। भीलवाड़ा जिले में वर्षो पुराने केमिस्ट साथियों स्वागत किया गया। ऑनलाइन मेडिसन बिक्री के रोक लगाने के लिए भीलवाड़ा बंद पूर्णता सफल रहा। जिसके लिए सभी केमिस्ट साथियों बधाई दी । मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सोमनाथ द्वारका जगन्नाथ नाथ सहित कई जगह की यात्रा , स्नेह मिलन पूरी सहाब के साधिन्य मे, ब्लड कैंप का आयोजन जीएसटी कार्यशाला नशा मुक्ति कार्यशाला टीबी कार्यशाला क्रिकेट मैच स्टॉप सहित ऐशोसियन द्वारा कार्य हुये। मंच का संचालन श्री राम राय सेठिया व मनीष कुमार नागौरी ने किया। कसर केमिस्ट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन व्यास ने अपने उद्बोधन में अपना अनुभव बताते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की और सभी केमिस्ट साथियों का आभार व्यक्त किया उसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।

रिपोर्ट प्रमोद गर्ग ibn24x7news बीगोद राजस्थान

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *