Breaking News

सोनबरसा ग्राम सभा में लोगो के घरों में घुस रहा है बरसात और पोखरे का पानी

Ibn24×7 news team
कोठीभार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा विकास खण्ड के सोनबरसा ग्राम सभा का कारनामा अलग ही है ।हर गांव में ग्राम प्रधान बरसात का पानी निकालने के लिये नाली की व्यवस्था किये है लेकिन यहां के लोग इससे अनजान है क्योंकि बरसात का पानी पहले पोखरे में जाता था लेकिन अब यहां का हाल अलग ही है ।

नाली से पानी निकलने का व्यवस्था है ही नही जो नाली का पानी पहले पोखरे में जाता था वही पानी अब लोगो के घरों में घुस रहा है। बरसात के कारण पोखरा भर चुका है और प्रधान जी पानी निकलने का व्यवस्था कही किए ही नही। अब इस परेशानी से जनता अकेले निपट रही है ,ना ही घर का पानी बाहर निकल रहा है और ना ही बाहर का पानी कही से निकलने रास्ता है।इस बाबत सोनबरसा की जनता जिनके घरों के सामने जल जमाव हुआ है वो प्रधान ये मांग कर रहे है कि सबके घरों के सामने नाव की व्यवस्था करे ताकि यहां की जनता का आवागमन सुचारू रूप से हो सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *