Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 24 at 6.12.59 PM

नकली और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की शिकायत पर छापेमारी

बलिया उत्तरप्रदेश

रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबे

बलिया। नकली और एक्सपायरी दवाओं के बिक्री की शिकायत पर औषधि निरीक्षक की टीम ने सोमवार को रतसर बाजार में जमकर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो दवा की दुकानों से संदिग्ध प्रतीत हो रहे 6 दवाओं के नमूने लिए।इसके साथ ही तीन दवा की दुकानों का निरीक्षण किया गया। अचानक हुई इस कार्यवाई से बाजार में स्थित कई मेडिकल स्टोरों के शटर गिरने लगे।WhatsApp Image 2024 06 24 at 6.12.59 PM
औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ला ने बताया कि यह यह कार्रवाई नकली और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की शिकायत पर की गई है। इस दौरान नेशनल दावा केंद्र और न्यू मेडिसिन सेंटर से तीन-तीन दवाओं नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा मुन्ना मेडिकल स्टोर, न्यू दवा संगम व नेशनल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया, सभी दुकानों के कागजातों, दवाओं की खरीद- बिक्री,स्टॉक रजिस्टर आदि कागजातों का निरीक्षण किया गया।

दवाओं को स्टॉक व खरीद पर्चा से से मिलान किया गया। उन्होंने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी दवा के दुकानदारों को हिदायत दी कि वे अपने-अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा हर हालत में लगवा ले ताकि समय पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। टीम में वरिष्ठ लिपिक रविशंकर पाण्डेय भी थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *