Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 12 at 8.47.00 PM

जनता के विश्वास को किया गया मजबूत

https://t.me/ibn24x7news

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

दुर्गापूजा, बरावफात, नवरात्रि मेला व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में भारी संख्या पुलिस व पीएसी बल के साथ किया गया रूट मार्च, जनता के विश्वास को किया गया मजबूत —

मीरजापुर आज मंगलवार को दुर्गापूजा, बरावफात, नवरात्रि मेला व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ शान्ति व कानून व्यवस्था के बनाये रखने के दृष्टिगत रूट मार्च किया गया । उक्त रुट मार्च का आरम्भ नगर के संकटमोचन से प्रारंभ किया गया जो शहर क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके वासलीगंज, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा,तुलसी चौक, गुरहटी चौराहा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी होते हुए इमामबाड़े पर पहुंचकर समाप्त किया गया और आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए लगातार जनपद में रूट मार्च किया जायेगा

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग करते हुए तथा स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर आगामी त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गयी, असामाजिक तत्वों में डर पैदा करनें तथा अमन चैन पसन्द नागरिको में सुरक्षित वातावरण के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु रूट मार्च किया गया उक्त रूट मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कटरा व थाना कोतवाली शहर, सम्बन्धित चौकी प्रभारीगण, पुलिस व पीएसी बल, फायर सर्विस, क्यूआरटी टीम, महिला पुलिस बल, रिक्रूट आरक्षीगण, पीआरवी व बज्र वाहन सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *