
मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS
अयोध्या – भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या की मासिक पंचायत अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय के समक्ष जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में अधिशासी अभियंता द्वितीय , जिला गन्ना अधिकारी व एसडीएम दिग्विजय प्रताप पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं /पदाधिकारियों से बातचीत करके समस्या समाधान करने का प्रयास किया। निजी नलकूपों पर मीटर न लगाने, विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन 20 घंटे करने, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं तक शाम 6:00 बजे से विद्युत आपूर्ति करने, पुरुषोत्तमपुर तारुन रामजीत का घरेलू कनेक्शन पूर्व की भांति करने, गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करने तथा घटतौली रोकने व गन्ना क्रय केंद्रों के लिपिकों द्वारा 30 कुंतल की पर्ची पर एक कुंतल गन्ना व उतरवाई के नाम पर ₹160 प्रति गाड़ी लेने तथा चीनी मिल द्वारा अगोला व गेडा के नाम पर कटौती बढ़ाने का विरोध किया गया।
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि गन्ना कांटा बाबुओ द्वारा जबरदस्ती एक कुन्तल गन्ना व 160/- किसानों से लिया जा रहा है। चीनी मिल द्वारा एक परसेंट के स्थान पर चार परसेंट कटौती करने का प्रयास किया जा रहा है जो उचित नहीं है । जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा व अभयराज ब्रह्मचारी ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र 2 माह बीत जाने के बाद भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है गन्ना मूल्य कम से कम ₹500 प्रति कुंतल निर्धारित किया जाए जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडे, राम गणेश मौर्य ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा बहुत समस्याएं हैं जिसका समाधान विभाग के अधिकारी कर्मचारी नहीं कर रहे हैं जिनको मुंहतोड़ जवाब देना होगा। पंचायत में अधिशासी अभियंता द्वितीय, जिला गन्ना अधिकारी व एसडीएम दिग्विजय प्रताप पहुंचकर समस्याओं पर चर्चा करके समाधान का प्रयास किया गया।
पंचायत में देवी प्रसाद वर्मा, केशव राम यादव, संतोष वर्मा, राजेश मिश्रा, राजकुमार यादव, रामू चंद विश्वकर्मा, रामगोपाल मौर्य, रामबचन भारती ,रवि शंकर पांडे, मनीराम यादव ,जगन्नाथ पटेल, बैजनाथ निषाद, दशरथ सिंह, लल्लू उपाध्याय, राम अवध किसान, तुलसीराम गोस्वामी, उर्मिला निषाद,लालती देवी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।