Breaking News

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना कोतवाली पर उपस्थित रहकर सुनी गई समस्याएं

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र के निर्देशन में प्रत्येक बुधवार को चलाये जा रहे “वादी संवाद दिवस” के अवसर पर जनपद देवरिया के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस मनाया गया, वादी संवाद दिवस के अवसर पर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्र से आये हुए सभी विवेचनाओं के वादियों व विवेचकों के बीच संवाद स्थापित किया गया एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा डॉ श्रीपति मिश्र द्वारा “वादी संवाद दिवस” पर थाना कोतवाली पर वादियों/आगंतुकों से उनकी समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर 14 विवेचनाओं के निस्तारण की रूप रेखा तैयार किया गया। समस्त विवेचकों को विवेचनाओं के शीघ्र, विधिक व गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *