Breaking News
928a4fe2 1423 4ee1 a036 762f7fec09b3

मुख्यमंत्री को भारतीय पर्व एवं त्यौहारों की महत्ता पर आधारित पुस्तक भेंट की

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए,फरीदाबाद द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भारत में विभिन्न पर्व एवं त्यौहारों की महत्ता पर आधारित पुस्तक‘भारतीय त्यौहार और सामाजिक संवाद’भेंट की है।

928a4fe2 1423 4ee1 a036 762f7fec09b3

पुस्तक को डाॅ.पवन सिंह तथा डाॅ.अमरेन्द्र कुमार आर्य द्वारा संपादित किया गया है। पुस्तक की रचना मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से की गई है,जिन्होंने भारत की समृद्ध विरासत पर आधारित पुस्तक को लेकर अपनी इच्छा जतायी थी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पुस्तक डाॅ.पवन सिंह,जो विश्वविद्यालय में मीडिया एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष है,द्वारा कुलपति प्रो.सुशील कुमार तोमर की उपस्थिति में भेंट की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लेखकों को उनकी पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी तथा भारतीय पर्व एवं त्यौहारों की महत्ता पर आधारित पुस्तक प्रकाशित करने की पहल को सराहनीय बताया।

उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता के बावजूद भारतीय त्यौहार ही है जो समाज में समता,समानता,सद्भाव और भाईचारे को प्रोत्साहित करते है और विविधता में एकता के रूप में राष्ट्रीय अखंडता का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि साहित्य,विशेष रूप से पुस्तक-पुस्तिकाएं समाज में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

उन्होंने पुस्तक की सफलता की कामना करते हुए कहा कि पुस्तक में सारबद्ध भारतीय पर्व एवं त्यौहारों की महत्ता का संदेश आने वाली पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक विरासत से अवगत करवायेगा। मीडिया क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले डाॅ.पवन सिंह जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर है तथा मीडिया एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष है।

इससे पूर्व, नागरिक पत्रकारिता विषय पर उनकी पुस्तक प्रकाशन हो चुकी है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित शोध पत्रिताओं में उनके 30 से ज्यादा शोध-पत्र एवं आलेख प्रकाशित है। डाॅ अमरेन्द्र कुमार आर्य दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स,दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *