Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की हुई तैयारियां,कार्यकर्ताओं को जयपुर चलने का किया आग्रह

 

मनीष दवे IBN NEWS –29ed37fd bd57 4473 9d83 c8581a9d5da1

परिवर्तन संकल्प महासभा में करेंगे शिरकत

विधानसभा स्तरीय बैठक कर, कार्यकर्ताओं को जयपुर चलने का किया आग्रह

भीनमाल :-

आगामी 25 सितम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाली महासभा के संबंध में भीनमाल के महेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयपुर में आयोजित होने वाली भाजपा की परिवर्तन संकल्प महासभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर, आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार परिवर्तन के आह्वान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागृति लाने का काम किया जा रहा हैं।

उन्होंने बताया कि आगामी 25 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर आएंगे जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर, आगामी चुनाव की रणनीति तैयार कर, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगें।

भीनमाल विधानसभा की आयोजित बैठक में कई भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तों मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *