Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 13 at 1.52.20 PM 1

लोकतंत्र में जनसंख्या की होती है सबसे अहम भूमिका:राजीव जेटली

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने कहा कि जिनकी संख्या ज्यादा होगी,विधायक,सांसद भी उन्हीं लोगों के होंगे और सरकार भी उनकी ही बनेगी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार इसी का परिणाम है। क्योंकि वहां हिंदुओं की संख्या कम होती गई और विशेष समुदाय की जनसंख्या बढ़ती चली गई। श्री जेटली ने यह शब्द राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो अत्याचारों के खिलाफ निकाली गई पदयात्रा में भाग लेते हुए कहे। इस मौके पर राजीव जेटली ने कहा कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। लेकिन देश से प्यार करने वाला और महिलाओं को सम्मान देने वाला व्यक्ति ही हमारा दोस्त बन सकता है।

कई कई शादियां कर दर्जनभर बच्चें पैदा करने वाला व्यक्ति न केवल अपने राष्ट्रीय और परिवार को नुकसान पहुंचाता है बल्कि महिलाओं का भी असम्मान करता है। क्योंकि जनसंख्या बढ़ने से न केवल देश को नुकसान होता है बल्कि सीमित संसाधनों पर बोझ बढ़ता है। लेकिन ऐसे लोगों को अपने देश से नहीं केवल अपने धर्म से लगाव होता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से देश है जिन पर पहले धर्म विशेष की छाप नहीं थी। लेकिन वहां धर्म विशेष के लोगों की संख्या बढ़ने पर उन्हें विशेष धर्म का देश बनना पड़ा। इसलिए हमें भी समय रहते देश से नहीं धर्म से प्यार करने वालों की इस रणनीति को समझने की जरूरत है। वर्ना एक दिन हमें भी पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

हमें ऐसे लोगों से लड़ना नहीं है बल्कि ऐसी नीतियां बनानी होंगी,जिससे न तो कोई महिलाओं पर अत्याचार कर पाए और न ही अपने समुदाय की जनसंख्या बढ़ाकर देश को नुकसान पहुंचा सके। जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसीलिए सीएए कानून लागू किया है। ताकि बांग्लादेश,पाकिस्तान या अफगानिस्तान में अत्याचारों से परेशान हिंदू भारत की नागरिकता लेकर यहां रह सके। भारत उनका घर है,वे यहां शरण नहीं लेंगे तो कहा जाएंगे। राजीव जेटली ने कहा कि यदि हम अपने शहर की बात करें तो यहां भी शहर को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों से प्यार करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

बाजारों,फुटपाथों,मकानों और कालोनियों में यह लोग कब्जे करते जा रहे हैं। यदि हमने जल्दी ही ध्यान नहीं दिया तो एक बार फिर हमें पलायान करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने किया। जबकि पदयात्रा का संचालन महानगर कार्यवाह सुनील मिश्रा कर रहे थे। पदयात्रा में आरएसएस से जुड़े शशांक शेखर,महेंद्र शर्मा,विकास जोशी,धर्मपाल कुकरेजा,रवि श्रीवास्तव,गिरीश,राजेश,उमेश,हेमंत,मांगेराम,विजय कुमार समेत सैंकड़ों स्वयं सेवक मौजूद थे। इनके अलावा पदयात्रा में डॉ.शत्रुघन सिंह,अशोक,गिरीश,विनित और ऋतु सिंह समेत सैंकड़ों स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यह पदयात्रा सेक्टर 46 की मार्केट से शुरू होकर बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों से होती हुई सेक्टर-21 सी की मार्केट में पहुंच कर सम्पन्न हुई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *