Breaking News
IMG 20211210 151827

लोकप्रिय पत्रकार विनोद मद्वेशिया पंचतत्व में विलीन , खेखड़ा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार-महाराजगंज
स्थानीय नगर पालिका परिषद निवासी लोकप्रिय पत्रकार विनोद मद्धेशिया का आज सुबह खेखड़ा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।इस दौरान काफी भीड़ रही तथा सभी की आंखें नम थी।

IMG 20211210 151827

बताते चले युवा लोकप्रिय पत्रकार विनोद मद्धेशिया ने स्वतंत्र चेतना दैनिक अखबार में सिसवा बाजार से पत्रकारिता जगत में कदम रखा था फिर वह हिंदुस्तान अखबार में अपनी सेवा देने लगे।दो सप्ताह पहले अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें गोरखपुर इलाज के लिये ले जाया गया फिर वहाँ से लखनऊ इलाज के लिए जाना पड़ा और वहां से स्वस्थ होकर गोरखपुर वापस आ चुके थे लेकिन गुरूवार की दोपहर अचानक तबियत बिगड़ी जिसके बाद गोरखपुर में एक अस्पताल में इलाज चल रहा था कि देर शाम निधन हो गया। इनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।विनोद मद्धेशिया बेहद मिलनसार और स्वच्छ विचारों वालो थे, अपनी 8 साल की एक पुत्री व 3 साल के बेटे को छोड़ असमय इस दुनिया से उनका जाना सबको झकझोर दिया। इनका असमय जाना पत्रकारिता जगत के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी काफी क्षति हुई है। अन्तिम संस्कार में ओ0ए0जोसेफ, डा0पंकज तिवारी,शैलेश सुल्तानिया, प्रमोद जायसवाल, रोशन मद्वेशिया, प्रमोद शर्मा, उमेश पूरी, गिरजेश जायसवाल, नागेन्द्र मल्ल, एडवोकेट मनोज केशरी, एडवोकेट प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, पत्रकार प्रतापनारायण जायसवाल, असलम सिद्दीकी, ओंकार कसेरा, गुफरान अहमद, बलराम मिश्रा, कुंदन सिंह, दिनेश यादव, विकास रौनियार, राजेश वैश्य, मनोज जायसवाल, अरूणेश मद्वेशिया व आसपास के कई अन्य पत्रकार,सामाजिक संगठनों के लोग व हिन्दुस्तान अखबार महराजगंज कार्यालय की पूरी टीम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *