Breaking News
IMG 20220526 160227

थाना प्रभारी बरगदवा ने गरीब के लिए आशियाना व खाने के लिये दी राशन सामग्री

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
जनपद महराजगंज के बरगदवां थाना क्षेत्र के एक गांव में गरीबी का दंश झेल रही एक महिला को थाना प्रभारी ने उसके निवास हेतु जब आशियाना बनवाकर दिया तो महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

IMG 20220526 160227आंखों में आंसु लिए महिला ने प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय को आभार व्यक्त किया।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा निवासिनी संतोला देवी ने बताया की मेरे पति मेवा मौर्या का शराब पीने के कारण कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गया। 6X6 के मकान में तिरपाल तान कर अपने दो पुत्री व एक पुत्र के भरण पोषण व उनके परवरिश के लिए दैनिक मजदूरी कर घर का खर्च चलाती हूं।प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उस गरीब असहाय के मकान की स्थिति जब देखे तो परिवार के बारे में जानकारी हासिल कर मंगलवार को उसके घर पर लगें तिरपाल हटवा और सिमेंट का शेड डलवा कर राशन सामग्री भी दिया। इस बाबत उन्होंने ग्राम प्रधान से असहाय परिवार को हर माह राशन व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने की अपील की। उनके इस सुकृत्य पर क्षेत्र में उनजे इस फैसले की सराहना खूब हो रही है। बरगदवां थाना प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि गरीब असहाय व पीड़ित परिवार की मदद करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *