फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विज्ञान विभाग व साइंस गैलेक्सी के द्वारा हरियाणा राज्य के विज्ञान नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से “भौतिकी के महत्वपूर्ण क्षेत्र में हालिया प्रगति पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रोफेसर डी के शर्मा विभागाध्यक्ष,भौतिकी,मानव रचना विश्वविद्यालय,फरीदाबाद, डॉ.आदित्य शर्मा,सहायक प्राध्यापक और पीएचडी समन्वयक,मानव रचना विश्वविद्यालय,फरीदाबाद और डॉक्टर अनन्या वर्धन,सहायक प्राध्यापक,मानव रचना विश्वविद्यालय,फरीदाबाद थे। प्रोफेसर डीके शर्मा ने वातावरण में होने वाली परीघटनाओं जैसे भूकंप आना,बिजली चमकना और बादल बनाना आदि का बहुत ही सरल शब्दों में व्याख्यान किया। प्रोफेसर शर्मा ने उपग्रहों का दैनिक जीवन में उपयोगिताओं का वर्णन किया और साथ ही बच्चों की जीवन शैली में होने वाले बदलावों का महत्व बताया। डॉक्टर आदित्य ने भौतिकी में हो रहे नए प्रयोगों और उनसे होने वाली प्रगति का वर्णन किया। डॉक्टर अनन्या वर्धन ने कहा कि विज्ञान को बिना प्रयोग के समझना आसान नहीं है इसलिए उन्होंने हैंड्स ऑन सेशन में छात्रों को कंप्यूटर द्वारा दो मॉडल “एनआरएलएमएसआई एस एटमॉस्फेयर मॉडल एंड आई आर आई मॉडल पर प्रैक्टिकली काम करना सिखाया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सविता भगत ने छात्रों को विज्ञान का महत्व समझाया और साथ में होने वाले विभिन्न प्रकार के प्रयोगों को करने के लिए प्रेरित किया। डीन,डॉक्टर प्रिया कपूर ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और समय-समय पर इस तरह की कार्यशालाओं को आयोजन करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजकुमारी और मिस पूजा शर्मा ने किया और साथ ही विज्ञान विभाग के समस्त प्राध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यशाला में डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय के 102 छात्रों व मानव रचना विश्वविद्यालय के 10 छात्रों ने भाग लिया।