Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 24 at 6.47.15 PM

हत्यारोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बेटी के प्रेम प्रसंग से तंग पिता ने ने किया था अपनी बेटी की हत्या

 

बलिया, जिले के थाना गड़वार के पखनपुरा गांव के नहर पुलिया में 13 अगस्त 2024 को एक युवती का शव फंसा मिला था। जिसके संबंध में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी इसी दौरान मुखबीर से मिली सूचना पर गड़वार पुलिस ने शनिवार को मृतका लड़की के पिता निवाहन वर्मा पुत्र स्व रामउछाह निवासी पकड़ी हरखबसन्त थाना पकड़ी जनपद बलिया को इन्दरपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया।WhatsApp Image 2024 08 24 at 6.47.15 PM
पुलिस ने अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया। पुलिस द्वारा पुछ ताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि मृतका मेरी बेटी थी। मेरी बेटी किसी दूसरी जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी। मैं उसे काफी समझाया बुझाया की ऐसा करना ठीक नहीं है हम सभी के परिवार की बदनामी होगी, लेकिन वह नहीं मानी, बल्कि जिद पर अड़ी रही, उसके द्वारा ऐसा करने से मेरा समाजिक मान-सम्मान का हहन तो हो ही रहा था इसके साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ रहा था। जिसे मैं सहन नहीं कर सकता था।

मैंने कुल्हाड़ी से अपनी बेटी के उपर तीन- चार वार कर हत्या कर शव को पास की नहर में फेक दिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को छिपा दिया था। बता दे कि 13 अगस्त 2024 को थाना गड़वार के पखनपुरा गांव के नहर पुलिया में फंसी एक अज्ञात युवती का शव मिला था। सूचना प्राप्त होने पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक गड़वार को निर्देशित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने चलान कर मा.न्यायलय भेज दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *