Breaking News
WhatsApp Image 2023 09 18 at 20.19.11

सेवादार के रूप में देश की सेवा कर रहे पीएम मोदी:राजन मुथरेजा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर राजन मुथरेजा व उनके सहयोगियों ने एक निजी स्कूल में लगभग 300 बच्चों को फूरटी,दूध,कॉपी आदि वितरित कीं वहीं छात्रावास के बच्चों व एनसीसी स्काट्स के बच्चों के साथ भी उन्होंने स्टेशनरी व खाद्य सामग्री का वितरण कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बच्चों के साथ बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ गोविंद माटा,जोगेंद्र झांब,ऊमा,सुनील भाटिया सन्नी,संजय शर्मा,राकेश सचदेवा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023 09 18 at 20.19.11

इस अवस पर राजन मुथरेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवादार के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं तथा उनका जन्मदिन इसीलिए पूरे देश में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है तथा भाजपा इसी कड़ी में सेवा पखवाड़ा भी मना रही है जोकि 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसके तहत सफाई अभिान शुरु किया गया है तथा रक्तदान,स्वास्थ्य जांच शिविर, गरीब कल्याण के कार्य आदि किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश नित नए इतिहास रच रहा है तथा भारत का लोहा पूरा विश्व मान रहा है। उन्होंने कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र में भी सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है तथा उनके नेतृत्व में सेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *